राजस्थान के जयपुर में पिछले दिनों हुई एक शादी जिसमें एक लड़की ने भगवान विष्णु से शादी कर ली,सुर्खियों में हैं। हालांकि इस मामले में एक नया मोड़ आया हैं।

दरअसल जिस एक 30 वर्षीय युवती ने भगवान विष्णु से शादी रचाई थी,उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा हैं कि उसने भगवान विष्णु से शादी मंगल दोष निवारण के लिए किया था। लड़की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “कृपया करके मीरा से मेरी तुलना न करें। शादी जरूर हुई हैं। पूरी रीति रिवाज से मैंने शादी की हैं, जो मंगल दोष के निवारण के लिए हैं। जो मीडिया वालों ने नही बताया हैं।

अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। शादी से पहले पंडित जी ने बोला कि आपको विष्णु विवाह रीति रिवाज व मान सम्मान से करना होगा। तो सिर्फ मैंने पूरा सम्मान से किया हैं और मेरा दोष हट जाए इसलिए ये शादी हुई थी। यह भी सच हैं कि मुझे बचपन से शादी नही करनी थी। घर की और आसपास की लड़कियों को देखते हुए। लेकिन मीडिया ने मेरी तुलना मीरा से कर दी जिसके लिए मैं योग्य नही हूं। मैं इंसान हूं मुझे इंसान ही रहने दो।”

बता दें कि 8 दिसंबर 2022 को नरसिंहपुरा गांव की रहने वाली पूजा सिंह ने अपने घर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के साथ शादी की थी।यह शादी समारोह पूरे चार दिन तक चला था। इसमें हिन्दू रीति रिवाज से होने वाली सारी रस्में निभाई गईं थी। इस शादी में मेहंदी, वरमाला, कन्यादान व विदाई तक की सारी रस्में की गई। इस शादी की घटना मीडिया में आने के बाद लड़की को भगवान विष्णु से विवाह करने के लिए आलोचना किया जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *