नवगछिया – रंगरा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को भाकपा माले के बैनर तले ने 12 सूत्री मांगों को लेकर कामरेड चिंता देवी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. जिसमें दलितों एवं अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद करो, सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल वासभूमि दो और पर्चाधारी को जमीन पर दखल दो, बेदखल महादलित पर्चाधारीयों को पुनः जमीन पर कब्जा दिलाओ, 1981-82 से बसे कौशकीपुर वासीयों को भूमि का पर्चा व रसीद मुहैया कराया जाए,

कौशकीपुर गांव को मुख्य मार्ग पहुंच पथ से जोड़ा जाए, कौशकीपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड नं 10 आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका/सहायिका के चयन में अनियमितता दूर करो और मध्य विद्यालय कौशकीपुर के प्रधानाध्यापक को हटाया जाए,

बाढ़ श्रमिक नाव तथा नाविकों का बकाया मजदूरी का भुगतान कराओ, जन कल्याण कारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर करो, सभी परीवारों को राशनकार्ड दो और राशन किरासन कि गांरटी करो, गंगा कोशी नदी के कटाव पीड़ितो का पुनर्वास कराओ, बाढ़ राहत मुआवजा एंव फसल क्षतिपूर्ति का शीघ्र भुगतान करो, जनकल्याणकारी योजनाओं के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करो इन सभी मागों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के मौके पर कामरेड सीताराम राय, ब्रहमदेव यादव, विजय राय, सिकंदर यादव, विनोद दास, कमलेश्वरी पासवान, सुलेखा देवी, परमानंद दास, कामरेड सुधीर शर्मा व अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *