भागलपुर : माऊंट कार्मेल स्कूल के 12वीं की छात्राओं के लिए शनिवार को स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया तो इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में जहां कार्मेल क्वीन का खिताब अंकिता कुमारी हंसदा ने जीता तो 12वीं की छात्रा कंगना प्रियदर्शिनी के सर पर मिस प्रूडेंट का ताज सजा।

स्कूल के प्रभारी राजेश कुमार साह ने बताया कि समारोह के तहत कार्मेल क्वीन कॉरोनेशन 2023 का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतियोगिता की उप विजेता मनस्वी आर्या व सेंकेंड रनर अप संस्कृति और भव्या बनी। इस मौके पर विविध कटेगरी में सौंदर्य प्रतियोगिता हुई, जिसमें मिस प्रूडेंट 12वीं की छात्रा कंगना प्रियदर्शिनी, मिस वर्सेटाइल आद्या लाल, मिस एलिगेंट अलंकृता व विदिशा, मिस ओरेटर अजरा, मिस रिस्पेक्टफुल शिवानी भारती, मिस्ट मॉडेस्ट संचिता और मिस हाइटी का खिताब अर्चिता ने जीता।

इस मौके पर स्टाजेज ऑफ डेवलेपमेंट ऑफ चाइल्ड थीम कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पीपीटी व नाटक के जरिये स्कूल के केजी से लेकर 12वीं तक के सफरनामे को दिखाया गया। मंच संचालन साध्वी कुमारी व देवांगी सिंह ने किया तो ग्रुप डांस भूमि केजरीवाल व सौंदर्या ने प्रस्तुत किया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सेंड्रा ने 12वीं की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना दी तो इस मौके पर स्कूल की उप प्राचार्य आशा, मैनेजर सिस्टर मेरेशियन, सिस्टर एसप्रानजा, एलिना, संगीता मिश्रा, सीमा जोशी, निक्की सिन्हा आदि की मौजूदगी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *