भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट में एक घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग रंजन रुंगटा के घर में लगी । आग लगने के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । मकान में किराएदार मनीष तुलसियान का कॉस्मेटिक का एजेंसी था। यहां पर काफी मात्रा में कॉस्मेटिक की सामान रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है ।

बॉडी स्प्रे से भड़की आग

आग के बॉडी स्प्रे के कार्टून में लग गई, जिससे आग की लपटें और तेज हो गई। स्प्रे के डब्बे में आग लगने के कारण लगातार तेज धमाका होने लगा। लोग वंहा डर के कारण आग बुझाने नहीं जा रहे थे । एजेंसी के मालिक मनीष तुलषियान ने बताया कि आग लगने से 15 से 20 लाख रुपये के समान का नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *