भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। एक अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ है, जिसे आज हर कोई देखने के लिए लालायित है। दरअसल यह बच्चा सामान्य बच्चों की तरह है, लेकिन बच्चा असामान्य रूप से गोरा है। बिल्कुल विदेशी की तरह। साथ ही इस बच्चे के सिर के बाल,आंखों के भौहें, पलक आदि सभी विदेशी बच्चों की तरह बिल्कुल सफेद हैं।

नवजात को मुंगेर जिला के धरहरा निवासी राकेश यादव की पत्नी प्रमिला देवी ने जन्म दिया है। मुंगेर में स्थिति गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भागलपुर के मायागंज में रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल के आब्स एंड गायनी विभाग में सिजेरियन के माध्यम से बच्चे का जन्म हुआ। हालांकि, इस अद्भुत बच्चे के जन्म के बाद हर कोई इस बच्चे को एक बार देखना चाह रहा है, लेकिन माता-पिता अपने इस बच्चे के जन्म से बहुत खुश हैं।

इस संबंध में मायागंज अस्पताल अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास ने बताया कि यह एक अनुवंशिकी बीमारी है। उन्होंने बताया कि अलबनिज्म (albinism) की कमी की वजह से बच्चों में बाल काले की जगह सफेद हो जाते हैं। मेडिकल की भाषा मे पिगमेंट मेलानिन की production की कमी या नहीं होने की स्थिति को कहा जाता है। ऐसी स्थिति में कैंसर होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *