जमालपुर-किऊल रेलखंड के रामपुर हॉल्ट पर अप मालदा हरिद्वार एक्सप्रेस का वैक्यूम कर बदमाशों ने 15 मिनट तक ट्रेन को कब्जा में रखा और एसी कोच के यात्रियों से लूटपाट की।

20 की संख्या में घुसे बदमाश हथियार का भय दिखा लगभग छह से ज्यादा यात्रियों से नकदी, जेवरात, मोबाइल व अन्य सामान लूटा। यात्रियों के मुताबिक, बदमाश शराब के नशे में थे और स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। घटना सोमवार रात की है। ट्रेन के किऊल स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने रेल थाने में लूटपाट की शिकायत की। यात्रियों की शिकायत पर रेल थाना जमालपुर में मामला दर्ज कराया गया है।

पीड़ित यात्री लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बसौनी गांव निवासी जयप्रकाश उपाध्याय के पुत्र मोनू उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की रात में रामपुर हॉल्ट के पास वैक्यूम कर कुछ लोगों ने 03427 अप मालदा हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। फिर एसी की पिछली बोगी में करीब 20 की संख्या में युवक ट्रैक शूट पहने चढ़ गये। बदमाशों ने हथियार और चाकू निकालकर यात्रियों से लूटपाट व मारपीट शुरू कर दी। जबतक कुछ समझ पाता, तबतक बदमाशों ने उसके भाई को कब्जे में ले लिया। भाई राहुल से 50 हजार रुपये नकद रुपये छीन लिये। इसके बाद एंड्राइड मोबाइल, आधार कार्ड और सोने की एक अंगूठी भी हथियार का भय दिखाकर ले लिया।

15 मिनट बदमाश के कब्जे में ट्रेन, नहीं दिखी एस्कॉट पार्टी
जामताड़ा निवासी शेख मोजक्कीर से 1500 रुपये, जामतारा निवासी राणा प्रताप से 3000 रुपये, जमुई निवासी विश्वनाथ राय से 460 रुपये, मुंगेर धरहरा निवासी रमेश कुमार से 1000 रुपये, भागलपुर नाथनगर निवासी रुपेश कुमार से 2500 रुपये सहित सामान व मोबाइल की छिनतई की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने करीब 15 मिनट तक ट्रेन को रोकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गया है। लेकिन एस्कॉट पार्टी का कोई भी दल नजर नहीं आया था।

रेल एसपी आमिर जावेद ने कहा कि मालदा हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन की घटना में पीड़ितों के बयान पर रेल थाना जमालपुर में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने वालों की जल्द शिनाख्त होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *