भागलपुर से दरभंगा को जोड़ने वाले रूट पर तीन साल पहले बंद हुई बसें फिर शहरवासियों को दे दी गईं। पथ परिवहन निगम ने बसों की खराबी दूर कर इस रूट को दोबारा बहाल कर दिया है। अब दो बसें इस रूट पर दौड़ रही हैं। दोनों बसें भागलपुर से सुबह 7.30 बजे और दरभंगा से सुबह 8 बजे रोजाना दौड़ रही हैं।
Total Downloads: 116
ये बसें तिलकामांझी डिपो से नवगछिया जीरोमाइल के रास्ते महेशखुंट, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जीरोमाइल, मुसरी घरारी व समस्तीपुर के रास्ते दरभंगा पहुंच रही हैं। भागलपुर-दरभंगा रूट पर बसों के चलने से भागलपुर में रह रहे दरभंगा के रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
इतना ही नहीं, महेशखुंट, मानसी, मुसरी घरारी की यात्रा करने वाले लोगों को भी फायदा मिल रहा है। परिवहन निगम के अनुसार, दोनों बसें टाटा की हैं। 52 सीटर बसों में दरभंगा तक सफर करने वालों को 157 रुपए किराया देना पड़ रहा है।

अभी इन रूटों पर दौड़ रही निगम की बसें
रूट : बसों की संख्या
भागलपुर-पूर्णिया : 52
भागलपुर-बेगूसराय : 23
भागलपुर-कटिहार : 1
भागलपुर-बांका : 7
भागलपुर- धोरैया : 2
भागलपुर-तारापुर : 1
भागलपुर-दरभंगा : 2
तीन साल पहले चलती थी इस रूट पर बसें
पथ परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक रामनारायण दुबे ने बताया कि तीन साल पहले इस रूट पर निगम की बसें चलती थीं। बसों में तकनीकी खराबी आने से बसों का परिचालन बंद करना पड़ा था। बसों की खराबी दूर करने के बाद निगम दोबारा यात्रियों को सौगात दी है। बसों का परिचालन फिर से शुरू किया गया है।

