कुरसेला में दिनदहाड़े अररिया के ठेकेदार की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। ठेकेदार के शरीर में तीन गोलियां मारी गई है। बदमाशों ने वारदात को नेशनल हाईवे 31 पर कोसी सड़क पुल और कुरसेला चौक के बीच कबीर मठ के पास अंजाम दिया।

मृतक चंदन अभिषेक अररिया जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल रोड का निवासी था। घटना के बाद लोगों की भीड़ और पुलिस के आने तक एनएच पर करीब तीन घंटे तक वन वे रहा। घटना की सूचना पर एसपी विकास कुमार, एसडीपीओ अमरकांत झा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।

मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कार की अगली सीट पर मृतक बैठा हुआ था। कार का चालक फरार है। कार की सीट और पीछे की सीट वाला गेट खुला हुआ था। मृतक के पास का गेट बंद था। कार के सामने वाले शीशा में गोली मारने का छेद पाया गया है। मृतक के शरीर में सिर, कंधा और पीठ पर तीन गोलियां लगने के निशान मिले हैं।

कार के अंदर मिले मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल्स को निकाला जा रहा है। मृतक की पहचान घटनास्थल से गुजर रहे पूर्णिया के एक ठेकेदार ने अररिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के मेन बाजार अस्पताल रोड निवासी विंदेश्वरी गुप्ता के पुत्र चंदन अभिषेक उर्फ मुन्ना के रूप में की है। बताया जाता है कि मृतक दहेज मामले में जेल भी जा चुका था। एसपी ने बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि कार में बैठे बदमाशों ने ठेकेदार की हत्या की है।

एसपी विकास कुमार ने कहा कि घटना की जांच फोरेसिंक टीम से करवाई जाएगी। किसने और क्यों गोली मारी है। तहकीकात की जा रही है। पहले अनुसंधान में पता चला कि मृतक का ससुर डीएसपी हैं। मृतक की बहन भागलपुर में है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *