एसएसपी आशीष भारती के नेतृत्व में रविवार देर रात स्टेशन चौक पर पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाया। इस दौरान एसएसपी ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, विधायक नीरज कुमार बबलू समेत 50 से अधिक गाड़ियों की जांच की। गाड़ी में पूर्व सांसद सूरजभान खुद बैठे थे। उनके साथ सरकारी बॉडीगार्ड भी था। बॉडीगार्ड ने एसएसपी को बताया कि पूर्व सांसद सूरजभान की गाड़ी है और वे गाड़ी में बैठे हैं।

फिर भी एसएसपी ने गाड़ी की डिक्की खोलवा कर जांच की। सूरजभान की गाड़ी के साथ उनकी एक अन्य गाड़ी भी थी। उसकी भी एसएसपी ने जांच की। इसके अलावे सुपौल के छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू की देवघर नंबर की गाड़ी की भी पुलिस ने जांच की। हालांकि इसमें विधायक नहीं थे। दोनों नेताआें के वाहनों की जांच में कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

उधर, अन्य वाहनों की चेकिंग कर ऑन द स्पॉट फाइन भी किया गया। चेकिंग को लेकर अलग-अलग टीम बनाई गई थी। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में एक टीम मोजाहिदपुर इलाके में चेकिंग कर रही थी। वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर केएन सिंह, जोगसर थानेदार विश्वबंधु कुमार और बरारी थानेदार सुनील कुमार झा खलीफाबाग चौक पर हर छोटी-बड़ी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। शीतला स्थान चौक पर मोजाहिदपुर थानेदार राम एकबाल प्रसाद यादव, इशाकचक थानेदार संजय कुमार सुधांशु वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग अभियान देर रात तक चला। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि चेकिंग के दौरान शराब, हथियार की भी जांच की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *