भागलपुर में एक कोचिंग संचालक ने नाबालिग से रेप कर उसका वीडियो वायरल कर दिया। घटना सजौर थाना क्षेत्र की है, जहां टीचर ने रेप के बाद नाबालिग को घरवालों को मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करवा दिया। लेकिन, सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो परिजन मामले की शिकायत करने थाना पहुंच गए। दिन भर इंतजार करने के बाद भी जब पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो पीड़िता खुद फरियाद लेकर SSP ऑफिस पहुंच गई। पीड़िता ने बताया कि शाम को क्लास के बहाने टीचर ने उसे घर पर बुलाकर रेप किया। इसके बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया। फिलहाल उसे SSP से भी मदद नहीं मिल पाई है। आरोपी राजीव कुमार को सजा दिलाने के लिए पीड़िता लड़ाई लड़ रही है।

क्लास करने के बहाने शाम को घर बुलाया

14 साल की नाबालिग को कोचिंग टीचर ने पढ़ाने के लिए शाम को घर पर बुलाया। पीड़िता ने बताया कि 10वीं की क्लास करने के लिए वह रोजाना सुबह क्लास करने जाती थी। 6 फरवरी को टीचर ने फोन कर शाम को क्लास करने के लिए घर पर बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया और मुंह बंद रखने के लिए धमकाया भी। डर से उसने घर पर कुछ नहीं बताया। परिजनों को इस बात की तब जानकारी हुई जब गांव में पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल होने लगा।

6-11वीं को पढ़ाता है राजीव

सजौल गांव में रघुनंदन सिंह का पुत्र राजीव कुमार 6-11वीं क्लास को पढ़ाता है। गांव में उसका कोचिंग चलता है। पीड़िता ने बताया कि राजीव अच्छे से पढ़ाने के लिए तरह-तरह के बहाने करता था। अच्छे मार्क्स लाने के लिए अकेले में पढ़ाएंगे। क्लास करने के लिए आना। पीड़िता की मां ने बताया कि जब तक आरोपी को सजा नहीं हो जाती वह डटी रहेंगी।

अब SSP ने भी नहीं सुनी फरियाद

8 फरवरी की शाम को वीडियो वायरल होने के बाद परिजन मंगलवार को स्थानीय थाना पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की। दिन भर थाने में बैठने के बाद परिजन पीड़िता के साथ SSP ऑफिस पहुंचे, लेकिन यहां भी नीतीशा गुड़िया ने पीड़िता की फरियाद नहीं सुनी। परिजन अब भी आरोपी को गिरफ्तार के इंतजार में हैं।

input:Bhaskar

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *