भागलपुर | कचहरी चौक के पास स्थित ललित भवन किसका है, इसके बारे में अब तक किसी प्रशासनिक पदाधिकारी को पता नहीं है। हालत यह है कि कला, संस्कृति व युवा विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग के मुताबिक ललित भवन के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। डीएम के निर्देश पर भागलपुर समाहरणालय के अध्यक्ष ने ललित भवन का निरीक्षण किया।
Total Downloads: 193
इसके साथ ही इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि ललित भवन जर्जर हो चुका है। इसलिए बिना उसके जीर्णोद्धार के वहां किसी तरह की सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियां संचालित नहीं किया जाना है।


ललित भवन की वस्तुस्थिति की अपडेट जानकारी कला, संस्कृति व युवा विभाग के सहायक निदेशक से दूरभाष पर प्राप्त की गई। इसमें सहायक निदेशक ने बताया कि ललित भवन कला संस्कृति व युवा विभाग के नियंत्रण व स्वामित्व से बाहर है। ललित भवन के बारे में कला, संस्कृति व युवा विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। इसलिए ललित भवन को आगे मार्गदर्शन किया जाए।

