भागलपुर, हावड़ा रेल मंडल अंतर्गत बंडेल और मगरा सेक्शन में बंडेल-शक्तिगढ़ डबल लाइन का नन इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य होने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। एनआई कार्य 13 मई से 26 मई तक चलेगा। इस कारण भागलपुर होकर चलने वाली कविगुरु एक्सप्रेस 15 दिनों के लिए रद्द रहेगी।
Total Downloads: 198
जबकि हावड़ा-जयनगर बरौनी ट्रेन का परिचालन 14 दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती के अनुसार अप में कविगुरु एक्सप्रेस 12 मई से 26 मई और डाउन में 13 मई से 27 मई तक नहीं चलेगी।
वहीं अप में हावड़ा-जयनगर बरौनी ट्रेन 13 मई से 26 मई व डाउन में यह ट्रेन 14 से 27 मई तक नहीं चलेगी। उधर दोनों ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से साहिबगंज-भागलपुर-किऊल और जमालपुर-भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

