भागलपुर: जोगसर और तिलकामांझी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो महिलाओं से चेन छिनतई की घटना हुई। लगभग सवा घंटे के अंतराल पर ही दोनों घटनाएं हुई। जोगसर थाना क्षेत्र के राधारानी सिन्हा रोड में मंगलवार को महिला से चेन छिनतई की घटना हुई। दोपहर लगभग सवा तीन बजे गुड़हट्टा चौक की रहने वाली महिला शगुफ्ता परवीन के गले से बाइक सवार बदमाश चेन छीनकर भाग निकले। दूसरी घटना पुलिस लाइन रोड में टोटो से जा रही सुरखीकल की रहने वाली महिला अर्चना सिन्हा के साथ हुई। वह घटना शाम लगभग साढ़े चार बजे हुई।

महिलाओं ने थाने में जाकर की शिकायत

राधारानी सिन्हा रोड में हुई घटना के बाद पीड़ित महिला जोगसर थाना पहुंची और केस दर्ज कराया। थाना पहुंचने के बाद भावुक हुई महिला ने रोते हुए बताया कि वह एक फाइनांस कंपनी का कार्ड बनवाने के लिए आई थी। घटना की सूचना मिलने पर जोगसर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी घटनास्थल पर पहुंचे और कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

हालांकि घटना होते हुए फुटेज प्राप्त नहीं हो सका है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घटना से परेशान महिला ठीक से घटनास्थल नहीं बता पा रही थी। पुलिस लाइन के पास हुई घटना के बाद महिला ने तिलकामांझी थाने में आवेदन दिया है पर थानेदार राजरतन कुमार का कहना है कि महिला जल्दीबाजी में निकल गई थी। इसलिए उन्हें बुधवार को बुलाया गया है ताकि घटना की विस्तृत जानकारी लेकर जांच और कार्रवाई की जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *