विधानसभा में सत्र के दौरान अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से नगर विधायक अजीत शर्मा ने मंत्री से शहर में हवाई सेवा शुरू करने काे लेकर सवाल पूछा। उन्हाेंने सवाल किया कि क्या यह बात सही है कि भागलपुर में हवाई अड्डा छोटा होने के कारण हवाई सेवा शुरू नहीं की गई है, जबकि हवाई अड्डा निर्माण के लिए गोराडीह प्रखंड की गाेशाला में सरकारी जमीन उपलब्ध है।
Total Downloads: 202
विधायक ने कहा कि भागलपुर दुनिया में सिल्क नगरी के रूप में जाना जाता है। जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य की जन्म भूमि है। कहलगांव में प्राचीन विक्रमशिला महाविहार है।

हवाई सेवा की सुविधा नहीं रहने की वजह से व्यापारिक गतिविधियां, पर्यटकों अाैर लोगों को इमरजेंसी इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने में दिक्कत हाेती है। भागलपुर का हवाई अड्डा अपेक्षाकृत छोटा है इसलिए यह आवश्यक है कि सरकार गोराडीह प्रखंड की गाेशाला में जमीन का अधिग्रहण कर नया हवाई अड्डा बना सकती है।

