जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर के गायनी विभाग में मां के गर्भ से एक अद्भुत नवजात ने जन्म लिया। जन्म के बाद से ही उस बच्चा को दखने चिकित्सक, नर्स, अस्पतालकर्मी, अन्य मरीज के परिजन वहां पहुंच गए। चिकित्सक नवजात को देखने के बाद अचंभित हो उठे।

खास बात यह है कि लोग इस बच्चे को विभिन्न उपाधि देने लगे हैं। नवजात जुड़वा जैसा प्रतीत हो रहा है। लेकिन दोनों का केवल सिर ही अलग है। पूरा शरीर एक-दूसरे से चिपका हुआ है। दोनों ओर एक-एक हाथ और एक-एक पैर है।

जानकारी के अनुसार डॉ. अनुपमा सिन्हा की यूनिट में भर्ती गोराडीह मुरहन निवासी चंदन मांझी की 24 बर्षीय पत्नी कंचन देवी का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। नवजात और उसकी मां स्वस्थ हैं। नवजात को इमरजेंसी शिशु विभाग वार्मर में रखा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *