सबौर। जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी में मंगलवार की शाम कुएं के पास से ईंट निकालने के दौरान पैर फिसलने से एक मजदूर के कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गयी। मजदूर बरारी थाना क्षेत्र के पुरानी ढेवडी निवासी (27) गौरव कुमार ठाकुर उर्फ गूगल बताया जाता है।
Total Downloads: 102
स्थानीय लोगों ने उसे कुएं के चारों तरफ लगे ईंट निकालने के काम में लगाया था। लोगों ने बताया कि कुएं के पास ही काम कर रहा था। अचानक चक्कर आकर गिर गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलने पर जीरोमाइल थाना पुलिस और सीओ ने देर शाम एसडीआरएफ की टीम को भेजा। जहां एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दो घंटे के बाद मजदूर के शव को कुएं से निकाला।

सीओ अजीत कुमार झा ने कहा कि मजदूर की पानी में डूबकर मौत की पुष्टि होने पर आश्रितों को सरकारी अनुदान दिया जाएगा। जीरो माइल थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
