भागलपुर : नए वर्ष से पूर्व बिहार के यात्रियों का राजधानी एक्सप्रेस से सफर का सपना पूरा हो जाएगा। मालदा रेल मंडल ने तेजस अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल के परिचालन पर काम करना शुरू कर दिया है। मालदा-भागलपुर-पटना रूट की पहली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव मालदा टाउन के बाद सीधा साहिबगंज, भागलपुर और जमालपुर स्टेशन पर दिया जाएगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ट्रेन की टाइमिंग पर मंथन चल रहा है। ट्रेन संख्या 20501 अप अगरतला से राजधानी सोमवार को चलेगी और मंगलवार को इन स्टेशनों पर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन संख्या 20502 यह आनंद विहार टर्मिनल से बुधवार की शाम चलेगी और गुुरुवार को जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज के बाद मालदा टाउन स्टेशन पहुंचेगी। भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल तक का सफर लगभग 16 घंटे में तय होगी। समय की और बचत इस पर भी अधिकारी मंथन करने में जुट गए हैं। मालदा रेल मंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इस पर विशेष फोकस है।

उन्होेंने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन को पूरी तरह तैयारी की जा रही है। मालदा रेल मंडल की पहली राजधानी एक्सप्रेस चलने से भागलपुर सहित दूसरे स्टेशनों के यात्रियों को किसी सौगात से कम नहीं है। वर्षों का सपना अब पूरा होने जा रहा है। मालदा मंडल की ओर से और कुछ ट्रेनों का परिचालन होना है। मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने बताया कि अगतला राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव और समय को लेकर बातचीत चल रही है। बता दें कि भागलपुर के रास्ते दिल्ली के लिए आठ ट्रेनें चल रही है। इससे पहले हमसफर एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। अब राजधानी के चलने से बंगाल, झारंखड के अलावा पूर्व बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet