स्मार्ट सिटी कार्यालय के दो कर्मचारी, सेंट्रल जेल व डीईओ आफिस के एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5307 पर पहुंचा50 की हो चुकी है मौत, 4587 लोग स्वस्थ हो चुके हैंएक्टिव मरीजों की संख्या 670

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की पत्नी समेत जिले में शनिवार को कोरोना के 70 नये संक्रमित पाये गये। इनमें से एक दुमका जिला झारखंड का है, जिसका सैंपल भागलपुर में लिया गया था।

संक्रमित पाये जाने वालों में स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड में तैनात दो कर्मचारी, सेंट्रल जेल व डीईओ आफिस के एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5307 पर पहुंच गया। इनमें से 50 की मौत हो चुकी है तो 4587 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 670 है।पहले पूर्व जिप अध्यक्ष आज उनकी पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिवसिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।

शनिवार को जांच में उनकी 55 वर्षीय पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी कंपनी में तैनात दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, डीईओ ऑफिस में तैनात 48 वर्षीय कर्मचारी, सेंट्रल जेल में 60 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं।उर्दू बाजार, परबत्ती में एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिवउर्दू बाजार निवासी 34 वर्षीय युवक व उसकी 31 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित पाये गये तो परबत्ती में एक ही परिवार की 19 वर्षीय युवती व 48 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इसके अलावा मुंदीचक में 25 व 35 वर्षीय महिला, साहेबगंज मुहल्ले में 70 वर्षीय बुजुर्ग, 20 वर्षीय युवक, लोदीपुर में 50 वर्षीय अधेड़, रानी तालाब निवासी 56 वर्षीय महिला, भीखनपुर में 40 साल का युवक, लालूचक में 28 वर्षीय महिला, अंबै में 48 वर्षीय पुरुष, कुतुबगंज मुहल्ले में 62 वर्षीय बुजुर्ग, खलीफाबाग में 26 वर्षीय युवक, रामसर में 42 वर्षीय युवक, तिलकामांझी में 41 वर्षीय युवक, आसियाचक में 58 वर्षीय महिला व अलीगंज में 30 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *