आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बाद अब भागलपुर के एकचारी और महगामा के बीच 1393.26 कराेड़ की लागत से बनने वाले फाेरलेन पर सन्हौला के अरार गांव के पास करीब 4 किलोमीटर की हवाईपट्टी बनेगी। वहां आपात स्थिति में विमान उतारे जा सकेंगे। फाेरलेन के लिए 209.68 हेक्टेयर जमीन का अर्जन किया जाना है। इस संबंध में प्राेजेक्ट इम्पलीमेंटेशन यूनिट के परियोजना निदेशक ने शुक्रवार काे डीएम काे जानकारी दी। तकरीबन दाे साल में पूरा हाेने वाले इस प्राेजेक्ट पर काम शुरू हाे गया है। बिहार में सड़क पर विमान उतारने का यह पहला प्राेजेक्ट है।

  • 209.68 हेक्टेयर जमीन का अर्जन किया जाना है।

  • 26.28 किमी में ग्रीन फील्ड एरिया में हवाई पट्‌टी

नए फोरलेन के तैयार होने के बाद पीरपैंती से देवघर-बंगाल जा सकेंगे

एनएच-133 सेक्शन के तहत एकचारी से महगामा के बीच प्रस्तावित फोरलेन मुंगेर-मिर्जाचौकी एनएच-80 सेक्शन में फोरलेन के पैकेज-3 के समाप्ति स्थान और पैकेज-4 के प्रारंभ स्थल से शुरू होकर 26.28 किलोमीटर तक ग्रीन फील्ड एरिया में बनेगा। महगामा से हसडीहा तक सड़क का निर्माण शुरू हाे गया है। इसके बनने से पीरपैंती से देवघर व बंगाल जाने का वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा। पैकेज-4 में अब तक एप्वाइंटेड डेट नहीं दिए जाने के कारण निर्माण शुरू नहीं हुआ है।

मुंगेर-मिर्जाचाैकी फाेरलेन के लिए भू अर्जन के काम में तेजी लाने का निर्देश

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन बनने के बाद इस रूट से वाहन भागलपुर और आसपास के जिलों से सीधे एकचारी-महगामा फोरलेन के जरिए हसडीहा व बंगाल जा सकेंगे। इस परियोजना का प्रस्ताव साहिबगंज पीआईयू के परियोजना निदेशक से मिलने के बाद भू-अर्जन के काम में गति लाने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी काे दिया गया। मुंगेर-मिर्जाचौकी एनएच-80 सेक्शन में फोरलेन के लिए पैकेज-2 और 3 का काम शुरू हाे गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *