मानिकपुर दुर्गा मंदिर में इस बार 18 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी। यहां पूजा के दौरान श्रद्धालु मन्नत मांगने के लिए दूर-दराज क्षेत्र से पहुंचते हैं।

1982 में स्व. गौरीशंकर सहाय के द्वारा यहां पहली बार प्रतिमा स्थापित की गयी थी। इसमें स्व. ललन मिश्र, स्व. मन्नू मिश्रा, स्व. खगेंद्र शुक्ला, स्व. कमलेश्वरी प्रसाद, भोला प्रसाद, विनयानंद मिश्र के सहयोग से पूजा शुरू हुई। उस समय पेट्रोमैक्स के सहारे लाईट की व्यवस्था होती थी। अब यहां भव्य पंडाल, रोशनी व सजावट की व्यवस्था होती है। मंदिर की छत की ढलाई 26 नवंबर 2001 को हुई थी। जो मानिकपुर दुर्गा पूजा समिति के वर्तमान महामंत्री हरिशंकर सहाय व अध्यक्ष बब्बन मिश्रा के नेतृत्व में रविशेखर सहाय व समाज के सहयोग से किया गया। ढलाई के दिन अब हर वर्ष 26 नवंबर को मंदिर में भंडारा व पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है।

पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की पूजा करने आने वाले बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की जा रही है। महामंत्री ने बताया कि बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी। उन्हें समिति के लोग पूजा करायेंगे। चार सीसीटीवी कैमरे से इसकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाल्टी कारखाना के ललित मूर्तिकार प्रतिमा निर्माण में जुटे हुए हैं।

नौंवी को स्थानीय कलाकारों के द्वारा मैया का जागरण किया जायेगा। विजयादशमी के दिन मोहल्ले के बच्चों के बीच क्विज का आयोजन होगा। बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित होगी। -हरिशंकर सहाय, महामंत्री, दुर्गा पूजा समिति

मानिकपुर दुर्गा मंदिर में अष्टमी के दिन 108 दीपों से संध्या के समय महाआरती की जाएगी। इसके साथ ही मां को 21 थाली में 21 तरह की मिठाई से भोग लगाया जायेगा। बताया गया कि पूजा के दौरान धाराप्रवाह दुर्गापाठ किया जाएगा। इस दौरान समस्तीपुर के पंडित रविंद्र झा आचार्य होंगे। यजमान बब्बन मिश्रा व नूतन मिश्रा होंगे। पुरोहित अरूण कुमार शुक्ला होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *