पश्चिमी विक्षोभ की जद में जहां पूर्वी यूपी व पश्चिमी बिहार आ चुका है। वहीं इसके असर से भागलपुर के मौसम का मिजाज शनिवार से बिगड़ गया। दिनभर आसमान में बादल छाये रहने से दिन के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से मंगलवार तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को सामान्यत: पूरे दिन बादल छाये रहने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। जिससे दिन के तापमान में जहां डेढ़ डिग्री सेल्सियस तो रात में भी करीब तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से लेकर 25 फरवरी तक सामान्यत: दिन में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी या फिर बौछार पड़ने की संभावना है। जबकि 26 व 27 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *