भागलपुर : भागलपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली गरीब रथ में यात्रियों के लिए रेलवे बेडरोल लेना अनिवार्य होने जा रहा है. यदि ऐसा हुआ, तो आने वाले दिनों में उन यात्रियाें के लिए किराया का बोझ बढ़ेगा, जिसे सफर के दौरान बेडरोल की आवश्यकता नहीं पड़ती है. यात्रियों को दिल्ली तक का थर्ड एसी का किराया 1025 रुपये लगने लगेगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
वर्तमान में किराया एक हजार रुपये है. केवल उन यात्रियों को अभी 1025 रुपये किराया लगता है, जो बेडरोल लेते हैं. दरअसल, ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे आमतौर पर बेडरोल मुहैया कराता है, जिसका शुल्क किराये में शामिल रहता है.

बेडरोल चोरी होने की घटनाओं के बाद लिया फैसला :
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →


