भागलपुर के व्यवसायी काे रामपुर हाट स्टेशन पर मेडिकल टीम ने दी दवा वनांचल एक्सप्रेस से रांची जा रहे भागलपुर के व्यवसायी नलिनी की चलती ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रामपुर हाट स्टेशन पर मेडिकल टीम ने इलाज किया। नलिनी ने बताया कि वे सोमवार को भागलपुर से वनांचल एक्सप्रेस के एसी-टू में व्यवसायी सफर कर रहे थे।
Total Downloads: 380
तबीयत खराब होने पर उन्होंने मदद के लिए रेल मंत्री और ईस्टर्न रेलवे के ऑफिशियल साइट पर ट्वीट कर जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा मालदा डिवीजन को सूचना दी गई। इसपर ट्रेन में तैनात टीटीई उनके पास आए और पूरी जानकारी ली।

वे जब तक ट्रेन से नीचे उतारकर मेडिकल टीम के पास ले जाते ट्रेन बड़हरवा से खुल गई। फिर उन्होंने कंट्रोल को जानकारी दी और रामपुर हाट स्टेशन पर मेडिकल टीम पहुंची और उन्हें दवा दी। वे सफर अधूरा नहीं छोड़ना चाहते थे इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें उचित सलाह देकर रांची को खबर कर दी।

