कोलकाता से रक्सौल और कोलकाता से दरभंगा के बीच चल रही मिथिला फेस्टिवल एक्सप्रेस शुक्रवार को भागलपुर के रास्ते चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। पूर्व रेलवे के काली पहाड़ी व नीमचा रेलखंड के बीच रेल पुल संख्या-509 के निकट भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया है। सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्ट किया है।
रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि गुरुवार को हावड़ा एवं कोलकाता से खुलने वाली 03021 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल एवं 05233 कोलकाता-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग भाया खाना जंक्शन-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-किउल के रास्ते किया जाएगा।


हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन बर्धमान-दुर्गापुर, अंडाल-आसनसोल-चितरंजन-जसीडीह-किउल एवं कोलकाता-दरभंगा बर्धमान-दुर्गापुर-आसनसोल-जसीडीह-झाझा-बरौनी के रास्ते चलती है।

