रेलवे ने फैनी तूफान काे लेकर 72 घंटे का अलर्ट जारी किया है। इस्टर्न रेलवे काेलकाता के चीफ पैसेंजर ट्रांसपाेर्ट मैनेजर केएन चंद्रा ने इस बाबत लेटर जारी किया है। भागलपुर के सभी रेलवे रूट पर सभी इंजीनियराें काे 72 घंटे तक चाैकस रखने काे कहा गया है।
सभी से अांधी तूफान के कारण ट्रैक पर पेड़ गिरने या अन्य किसी प्रकार की परेशानी हाेने पर पेड़ हटाने के संसाधन व कटाई की मशीन काे लेकर चाैकस रखने काे कहा गया है। सभी ट्रैक मैन 72 घंटे तक सभी रेलवे ट्रैक की सतत निगरानी करेंगे।


गुरुवार से लेकर शनिवार तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अांध्रप्रदेश, उड़ीसा व बंगाल के समुद्री तट से ये चक्रवात उठेगा। तीन मई काे 85 व 4 मई काे 115 किलाेमीटर प्रति किलाेमीटर की रफ्तार से तूफान व भारी बारिश की अाशंका जताते हुए अलर्ट किया गया है।


