भागलपुर : जीअारपी ने बुधवार की देर रात प्लेटफार्म नंबर छह से अपराध की साजिश रचते तीन युवकाें काे देसी पिस्टल व तीन गाेली के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें 20 साल का माे. वली, 19 साल का माे. अरशद व माे. छाेटू हैं। छापेमारी का नेतृत्व जीअारपी के एसएचअाे अशाेक कुमार कर रहे थे। जीअारपी थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनाें अाराेपी बबरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

माे. वली बंधू माेदी हाट, माे. अरशद हुसैनाबाद माेगलपुरा व माे. छाेटू हुसैनाबाद माेहल्ले का रहने वाला है। जीअारपी ने युवकाें के पास से माेबाइल भी बरामद किया है। जीअारपी ने तीनाें युवकाें के खिलाफ अार्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। जीअारपी ने इसकी सूचना बबरगंज के एसएचअाे काे दे दी है। जीअारपी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर छह से सटी दीवार पर कंटीले तार की घेराबंदी के बावजूद ये युवक दीवार फांद कर प्लेटफार्म पर अपराध की साजिश रच रहे थे।

तभी प्लेटफार्म पर सादे लिबास में तैनात जवानाें ने इसकी सूचना एसएचअाे काे दी। जीअारपी ने इन युवकाें काे दबाेच कर इनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है। जीअारपी ने अप्रैल में 29 अपराधियाें काे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। स्टेशन पर इस समय बंगाल अाैर बरियारपुर के चाेराें, पाॅकेटमाराें व बदमाशाें का गैंग सक्रिय है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *