पटना स्मार्ट सिटी की टीम के साथ भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (बीएससीएल) के सीईओ श्याम बिहारी मीणा ने रविवार को बैठक की। इस दौरान उन प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई, जिनपर भागलपुर में काम होना है।
Total Downloads: 385
इसमें स्मार्ट सिटी के तहत सैंडिस कम्पाउंड में जॉगर्स ट्रैक, क्रिकेट स्टेडियम, पवेलियन, ड्रेसिंग रूम, बासकेट बॉल और टेनिस कोर्ट, फुटबॉल स्टेडियम, कम्पाउंड की चारदीवारी का निर्माण होगा।

साथ ही बच्चे और बुजुर्ग के सेहत व मनोरंजन की व्यवस्था होगी। साथ ही बैठक में बड़े शहरों में स्थित पार्क और वहां की सुविधाओं पर भी चर्चा की गयी। शहर में गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाई जायेगी, तक्षशिला और नालंदा जैसे प्राचीन केंद्र से संबंधित जानकारी लोगों को मिले, इसके लिए कुछ कार्य किये जायेंगे। लाजपत पार्क के सौंदर्यीकरण की योजना भी बनी है। वहीं, बैठक में पटना स्मार्ट सिटी की पीडीएमसी टीम से समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया है।

