जिले के 34 बदमाशों के खिलाफ डीएम के माध्यम से सीसीए का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। पूर्व में भेजे गए दो बदमाशों के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रस्ताव भेजा गया है। अभी कुछ और लोगों के खिलाफ प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव मंजूर होने पर सीसीए-3 के तहत बदमाशों को जिला बदर किया जाएगा और संबंधित थाने में आरोपी को हर दिन हाजिरी लगानी होगी।

एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि बाथ थाना क्षेत्र के नया गांव के बबलू सिंह, मधुसूदनपुर करैला गांव के सनोज यादव, तातारपुर थाने के मंदरोजा के पप्पू सोनार, बबरगंज मुगलपुरा के मो. इम्तियाज, मो. इजहार, जगदीशपुर तीन पुलिया के अमित साह, विकास साह, सबौर चंधेरी के नीरज यादव उर्फ भगोड़वा, रोशन यादव, रोहित यादव, चैता यादव, हीरा यादव, लोदीपुर जिच्छो के जितेन्द्र यादव, टिकिया यादव, कन्हैया यादव, जगदीशपुर पिस्ता के कुलदीप पासवान, सुल्तानगंज के रामधनी यादव, रणजीत यादव उर्फ कनबुच्चा यादव, पुरुषोत्तम यादव, बबरगंज सकरुल्लाचक के ब्रजेश यादव,

अलीगंज के सौरभ साह, सजौर के चंदन कुमार, पंकज झा, रूपेश झा, मोजाहिदपुर जरलाही के गौरव हरि, मिट्ठु दास, रोहित दास, गनीचक के मो. राजा, नाथनगर बाबू टोला के विक्रम यादव, घोघा पक्कीसराय के नीरज कुमार सिंह, साधुपुर के उचित यादव, जोगसर के छोटू यादव, हबीबपुर रेसालाबाग के मो. लालू उर्फ लाल और दाउदचक के मो. इमरान उर्फ मो. अफाताब के नाम शामिल हैं। एसएसपी ने कहा कि सनोज यादव और मो. इम्तियाज के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *