भागलपुर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर व्यापारी संगठनों ने बड़ा कदम उठाया है। रविवार से मंगलवार तक शहर की सभी दुकानें बंद रहेंगी। हालाकि इमरजेंसी सेवा के लिए खाद्य पदाथरें और दवा दुकानें खुली रहेंगी। यह निर्णय शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में बैठक के दौरान लिया गया।
Total Downloads: 105
चैंबर के अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने बताया कि जनहित के मुद्दों पर व्यापारी शहरवासियों के साथ मिलाकर हमेशा चले हैं। बंद दुकानों में नगर निगम के सहयोग से सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाएगा, ताकि ग्राहक सुरक्षित रह सके। बैठक में इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, टेक्सटाइल मचर्ेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स, भागलपुर खाद्यान्न व्यवसाई संघ, मोबाइल विक्रेता संघ, भागलपुर मशीनरी डीलर्स एसोसिएशन, रेडीमेड होजयरी संघ, भागलपुर मेडिकल एंड ड्रग एसोसिएशन, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, स्वर्णकार संघ आदि ने भाग लिया।

इस दौरान उप महापौर राजेश वर्मा, रोहित झुनझुनवाला, अभिषेक जैन, शरद सलारपुरिया, अजित जैन, श्रवण बाजोरिया, आशीष सराफ, गिरधारी केजरीवाल, कमलेश सिंह, पुनीत चौधरी, मोंटी जोशी, गिरधर गोपाल मवंड़िया और मनीष बुचासिया मौजूद थे।

