भागलपुर जिले में रविवार को एक बार फिर कोरोना बम फूट पड़ा। प्रभारी डीएम सह एडीएम, डीडीसी, डीएम के स्टेनो, डीपीएम भागलपुर और अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के हेल्थ मैनेजर समेत 81 लोग कोरोना पॉजिटिव हो पाये गये। वहीं दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को डीएम प्रणव कुमार भी पॉजिटिव पाए गए थे।
Total Downloads: 382
एसएसपी भागलपुर ने भी कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, हालांकि वह निगेटिव पाये गये। इसके अलावा एसएसपी आवास में तैनात चार सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। शहरी क्षेत्र में 33 और कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इस तरह से शहरी क्षेत्र में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 252 पर पहुंच गया। वहीं जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1023 पर पहुंच गया है।

उधर, दूसरी ओर जिले में कोरोना पॉजिटिव मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। रविवार को शहर के यूको बैंक के पदाधिकारी समेत दो लोगों की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। पदाधिकारी दरभंगा के रहने वाले थे। दूसरा मृतक शहर के रामसर मोहल्ले का रहने वाला था।

