भागलपुर के बरारी स्थित जेएलएनएमसीएच (मायागंज अस्पताल) की जमीन पर बनने वाले 160 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। 200 करोड़ की लागत वाला यह अस्पताल सात तल का होगा। इसमें दिल, दिमाग, किडनी व मूत्र रोगों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे।
Total Downloads: 115
मायागंज अस्पताल प्रशासन ने शिलान्यास के बाबत पूरी तैयारी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जेएलएनएमसीएच के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस जमीन पर अस्पताल को बनाया जाना है, उसे कार्यदायी एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी द्वारा समतल कर दिया गया है। जमीन पर पाइलिंग का काम भी शुरू हो चुका है।

पीएम के शिलान्यास के साथ ही इसके निर्माण में और तेजी आएगी। इसे हर हाल में 2020 तक पूरा कर लेना है। इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, कॉर्डियो थोरेसिस सर्जरी, यूरोलॉजी, जेरिएट्रिक विभाग होगा। इसके अलावा इसमें आधुनिक संसाधनों से युक्त ट्रामा सेंटर भी होगा।

