गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। 24 घंटे में जलस्तर में चार सेमी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि रविवार से गंगा का पानी स्थिर हो जायेगा। शनिवार को शाम चार बजे हनुमान घाट बरारी में गंगा 33.860 मीटर पर था जो शुक्रवार की तुलना में चार सेमी ज्यादा था।

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। हाइवे की तरफ बने इंजीनियरिंग की बाउंड्री तक भी कॉलेज के पीछे वाले हिस्से से बाढ़ का पानी घुस चुका है। टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन के नजदीक पानी आ गया है। विवि के प्रशासनिक भवन के पीछे पानी पहले ही पहुंच गया था।

शनिवार को यह प्रशासनिक भवन के सामने सड़क किनारे तक पहुंच गया। दो साल पहले विवि के प्रशासनिक भवन तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। उस समय प्रशासनिक भवन तक जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *