भागलपुर : अब तक रहस्यमयी साबित रही अकबरनगर थाना क्षेत्र के मकंदपुर निवासी शुभम की हत्या की कहानी का एसएसपी बाबूराम ने तकरीबन खुलासा कर दिया। एसएसपी की मानें तो इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त ने अपनी गर्लफ्रेंड से शुभम द्वारा बात किये जाने से नाराज था और उसी ने अपने साथियों संग मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी बाबूराम ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त की बात उसकी गर्लफ्रेंड से होती थी। इसी दौरान शुभम की दोस्ती उस लड़की से हो गयी। जो कि मुख्य अभियुक्त को नागवार गुजरा और उसने शुभम की हत्या की कहानी रच डाली। उन्होंने बताया कि शुभम की हत्या छह लोगों ने की है। जिसमें से मुख्य अभियुक्त समेत दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य चार में से तीन की शिनाख्त हो चुकी है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि एक की शिनाख्त करनी बाकी है। इसके अलावा पहले जो दो लोग गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजे जा चुके हैं, वे कांसपिरेसी, साक्ष्य को नष्ट करने, अभियुक्तों को छिपाने, भगाने में उनकी मदद करने में शामिल थे।

कैमरा दिलाने के बहाने ले गये थे निर्माणाधीन हाईवे के पास खेत में

उन्होंने हत्या की कहानी बताते हुए कहा कि मुख्य अभियुक्त व उसके साथी शुभम को 28 मार्च को दोपहर में कैमरा दिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर शाहकुंड रोड पर ले गये और निर्माणाधीन हाइवे के दाहिने तरफ स्थित खेत में तीनों बैठ गये। इसके बाद मुख्य अभियुक्त ने चारों को फोन करके बोला कि वे लोग कैमरा लेकर पहुंचे। इसके बाद चार अन्य लोग मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ से दो बजे के बीच छह लोगों ने मिलकर शुभम की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मुख्य अभियुक्त के दोस्त ने अपने दो रिश्तेदार व भाई को बुलाया। फिर सबने मिलकर शुभम की लाश को पहले से खोदे गड्ढे में डाल दिया और ऊपर से मिट्टी व झाड़ आदि रख दिया। यहीं कारण रहा कि चार-पांच दिन तक लाश किसी को दिखी नहीं और जब लाश मिली तो वह पूरी तरह से डीकंपोज हो चुकी थी, जिससे शिनाख्त करने में बहुत ही परेशानी हुई।

स्पीडी ट्रॉयल कराकर दोषियों को दिलायी जाएगी सजा

एसएसपी ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे जल्द से जल्द पहुंचाने का प्रयास होगा। अपराधियों को उनकी अपराध की जल्द से जल्द सजा मिले, इसको लेकर स्पीडी ट्रायल कराकर जल्द से जल्द सबको सजा दिलायी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *