भागलपुर : एक सप्ताह पहले गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हाेने के बाद दाे दिनाें तक अन्न-जल त्याग करने वाला छात्र राेशन कुमार साेमवार रात घर में पंखे से लटककर जान दे दी। माेजाहिदपुर थाना के सिकंदरपुर माेहल्ले में रहनेवाले राेशन ने सीसीटीवी केबल के तार काे फंदा बनाया था। मंगलवार सुबह जब उसकी मां रेखा देवी व पिता इंद्रदेव शर्मा जब माॅर्निंग वाक के लिए घर से निकल रहे थे, तब राेशन के कमरे में बत्ती जलता देख अंदर झांका ताे राेशन फंदे से झूलता नजर अाया। मां के चीखने-चिल्लाने पर जब किराएदार जगे तब पुलिस काे सूचना दी गई।

पुलिस के अाने के बाद दरवाजा ताेड़कर फंदे से झूलते राेशन काे उतारा गया। पुलिस ने मृतक के घर पर पंचनामा बनाकर लाश पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। राेशन के दाेस्ताें ने पाेस्टमार्टम हाउस से ही शव काे कंधा देकर बरारी घाट पर दाह संस्कार कर दिया। बेटे की माैत के बाद राेशन के पिता इंद्रदेव शर्मा व मां रेखा देवी की हालत बिगड़ गई। दाेनाें बदहवास हैं। इंद्रदेव शर्मा शाह मार्केट में कबाड़ का व्यवसाय करते हैं। मामले में पुलिस ने अभी यूडी केस दर्ज किया है। लेकिन राेशन के पिता ने थाने में एफअाईअार के लिए अावेदन दिया है। उधर, राेशन की माैत के बाद कथित गर्लफ्रेंड व उसका परिवार घर छाेड़कर कहीं चल गए हैं।

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चला गया था राेशन

राेशन के दाेस्ताें ने बताया कि राेशन का क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से दाे साल सेे प्रेम-प्रसंग था। एक सप्ताह पूर्व ही उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर ली थी अाैर उससे बात करने से मना कर दिया था। इस वजह से वह काफी डिप्रेशन व टेंशन में था। उसने दाे दिनाें से खाना-पीना भी छाेड़ दिया था। शनिवार काे उसने गुस्से में अाकर अपना कीमती माेबाइल भी पटककर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसने फेसबुक, वाट्सएप व इंस्टाग्राम से अपने सारे चैट काे डिलिट कर दिया था।

माेहल्ले के ही एक निजी स्कूल में पढ़ता था छात्र

छात्र राेशन सिकंदरपुर माेहल्ले के एक निजी स्कूल का छात्र था। नाैवीं में पढ़ाई के दाैरान ही वह अपने ही क्लास की एक छात्रा से प्यार हाे गया था। लड़की ने ही उसे प्रपाेज किया था। उसके बाद राेशन ने अपनी गर्लफ्रेंड काे खुश रखने में काेई काेर-कसर नहीं छाेड़ी थी। हाल ही उसने दूसरे स्कूल से दसवीं की परीक्षा दी थी। उसका रिजल्ट जून में अाने वाला था। राेशन पढ़ने में काफी तेज था। वह साइंस अाैर कंप्यूटर में बेस्ट था। उसके बड़े भाई तन्मय कुमार ने हाल ही में इंटर की परीक्षा पास की है। वह सीसीटीवी कैमरा इंस्टाॅल करने का भी काम करता था। इस कारण घर में सीसीटीवी का केबल तार माैजूद था। बड़ा भाई इस समय दिल्ली में पढ़ाई करने गया हुअा है।

बेटे की मौत पर बिलाप करते पिता व अन्य परिजन।

मरने की बनाई याेजना, साेमवार शाम काे दाेस्ताें के साथ हाॅलीवुड की मूवी भी देखी थी

राेशन ने अपनी जान देने का मन बना लिया था। गर्लफ्रेंड की बाताें ने न केवल उसका दिल ताेड़ दिया बल्कि उसने दूसरा ब्याय फ्रेंड भी बना लिया था। इससे राेशन काे अाैर सदमा लगा। एक सप्ताह से ही वह गुमसुम रहने लगा था। माता-पिता उसे अक्सर समझाते थे। साेमवार की शाम उसके कुछ दाेस्त उससे मिलने अाए थे। एक दाेस्त ने चार समाेसा भी लाया था। उसने दाे समाेसा भी खाया। फिर दाेस्ताें के साथ लैपटाॅप पर हाॅलीवुड की मूवी देखी। इस दाैरान भी उसका दाेस्ताें के साथ अच्छा व्यवहार नहीं था। दाेस्ताें ने उसे तनाव में नहीं रहने की सलाह दी। फिर भी उसने साेमवार की देर रात सबके साेने के बाद जान दे दी।

साफ्टवेयर इंजीनियर बनने की थी तमन्ना, अधूरा रहा ख्वाब

18 साल के राेशन का दिमाग कंप्यूटर की तरह चलता था। उसकी अंग्रेजी भी अच्छी थी। साइंस में उसकी काफी रुचि थी। इस कारण अपने कॅरियर में साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता था। लेकिन कॅरियर काे मुकाम देने के पहले लव डिजिज में फंस कर उसने अपनी जान दे दी। सात दिनाें से ही उसके व्यवहार के बदलाव काे घरवालाें ने महसूस किया था। वह अनटाइमली खाना खाने लगा था।

पांच भाई-बहनाें में सबसे छाेटा था राेशन

मां रेखा देवी ने राेते-राेते बताया कि बेटे काे कई बार समझाया तीन टाइम खाना खाअाे। लेकिन वह इसे इगनाेर करता रहा। साेमवार की शाम जब उसके पांच दाेस्ताें काे इसकी जानकारी मिली ताे वे रुठे राेशन काे मनाने उसके घर पहुंचे। समाेसा खरीद कर खिलाया। लेकिन इस दाैरान उसका बदला व्यवहार देख दाेस्त भी हतप्रभ थे। उसके दाेस्ताें ने बताया कि अाम ताैर पर दाेस्ताें के बीच हंसी मजाक करने वाला राेशन गुमशुम व उदास था। उसे मजाक अच्छा नहीं लग रहा था। एक दाेस्त ने जब उससे मजाक किया ताे उसने कहा कि अरे यार मजाक मत कराे कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। दाेस्ताें ने बताया कि राेशन ने पहले भी एक बार फांसी लगा जान देने की काेशिश की थी। अपना माेबाइल भी पहले ताेड़ा था। पांच भाई-बहनाें में सबसे छाेटा राेशन घरवालाें की अांखाें का तारा था।

काफी मन्नत के बाद राेशन का हुअा था जन्म : मां

मां ने बताया कि काफी मन्नत के बाद राेशन का जन्म हुअा था। इसलिए उसकी खुशी में परिवार की खुशी छिपी थी। वाे जाे कहता था कि उसकी हर फरमाइश पिता पूरी करते थे। वह चिप्स व समाेसा ज्यादा पसंद करता था। लेकिन बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान देकर हमलाेगाें काे बेसहारा कर दिया है। जवान बेटे की माैत से माता-पिता घर में पछाड़ मार गिरे हुए थे। अांखाें से अांसू की धारा बह रही थी। माेहल्ले में ही सिर्फ उसके दाेस्ताें की संख्या 20 के करीब थी। परिजन से अधिक उसके दाेस्त ही पाेस्टमार्टम हाउस में जुटे थे। दाेस्ताें की अांखें भी नम थी। पुलिस उसके माेबाइल का रिकार्ड निकालकर मामले की जांच काे अागे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मुजाहिदपुर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला ही सामने अाया है। हालांकि कई अाैर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *