जिस तरह के मौके बिहार बोर्ड इंटर विद्यार्थियों को दिए जा रहे हैं उस तरह के मौके बिहार बोर्ड मैट्रिक के विद्यार्थियों को भी दिए जाएंगे। मंगलवार को बिहार बोर्ड ने कहा कि इंटर परीक्षा से वंचित छात्रों को विशेष परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बोर्ड ने यह भी कहा कि इस तरह की व्यवस्था मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए भी की जाएगी।
Total Downloads: 116
बिहार इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा के साथ ही इंटर की विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। कंपार्टमेंट की परीक्षाओं के लिए 5 अप्रैल से फॉर्म भराया जाएगा। विशेष परीक्षा के लिए विस्तृत जानकारी बिहार बोर्ड की ओर से जल्द ही जारी की जाएगी।

Bihar matric result: मैट्रिक के नतीजे इस सप्ताह
बिहार बोर्ड के अनुसार वैसे परीक्षार्थी जो इंटर की वार्षिक परीक्षा 2019 के लिए फॉर्म भर चुके हैं लेकिन वे अपने कॉलेज, स्कूल द्वारा आयोजित सेंट अप परीक्षा में या तो अनुपस्थित रहे हैं या फेल हो गए हैं, उनके लिए यह विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट भी मई अंत तक घोषित कर दिया जाएगा ताकि छात्रों को आगे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कत न हो। बिहार बोर्ड की ओर से पहले जारी सूचना के अनुसार ऐसे सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए फिर से परीक्षा शुल्क भी नहीं देना होगा। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करते समय प्रोसेसिंग चार्ज के रुप 70 रुपए देने होंगे। इस परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी वार्षिक परीक्षा की तरह डिवीजन में प्रकाशित किया जाएगा।
Bihar Board Matric Result 2019: बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे इस सप्ताह
बिहार बोर्ड ने कहा है कि ये सभी इंतजाम और व्यवस्थाएं BSEB Bihar Board Matric Result 2019 की घोषणा के बाद मैट्रिक के स्टूडेंट्स के लिए भी की जाएगी।

