भागलपुर : चुनावी सभाओं को लेकर हर प्रखंड में हैलीपेड होगा. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रणव कुमार ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है. कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में आम सभा करने के लिए संभावित मैदान व स्थल की सूची बना ले. हैलीपेड की जगह का तकनीकी डाटा भी दें, जिससे वहां पर लैंडिंग में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो.
Total Downloads: 385
दरअसल लोस चुनाव में संभावित स्थल पर हैलीपेड नहीं होने से प्रशासन को दिक्कत होती है. एक से दो बड़े नेताओं के आगमन होने पर तो उनके हैलीकॉप्टर के हैलीपेड की जगह तय करने में माथापच्ची रहती है.

बताया जाता है कि बीडीओ जहां पर संभावित सभा स्थल व हैलीपेड तय करेेंगे, उसी के अनुसार राजनीतिक दल को भी बड़े नेताओं के आगमन वाली सभा करनी होगी. उन स्थानों के अतिरिक्त किीस अन्य जगह पर अस्थायी हैलीपेड बनाने की अनुमति नहीं होगी.

