टीएनबी लॉ कॉलेज में गुरुवार काे बेंच पर बैठने के हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को टीचर की मौजूदगी में एक छात्रा ने क्लास में चाकू निकाल अपनी दो जूनियर सहेलियों पर तान दिया। चाकू तानने के बाद कहा-जान ले लूंगी तुम्हारी…। बताया जाता है कि छात्रा क्लास में पहुंची और दरवाजे की कुंडी को बंद कर दिया, फिर किताब में छिपाकर लाई गई चाकू निकाल सहेलियों पर तान दिया।

यह सब कुछ कॉलेज के टीचर अमित कुमार अकेला के सामने हुअा। उस समय उक्त टीचर थ्री ईयर के 5 सेमेस्टर अौर फिफ्थ ईयर के 9 सेमेस्टर की संयुक्त कक्षाएं ले रहे थे अौर विद्यार्थियों को एवीडेंस एक्ट पढ़ा रहे थे। कक्षा में छात्रा के हाथ में चाकू देख सभी हतप्रभ रह गए। जो भी छात्रा के हाथ से चाकू छीनने गया, उसे जान मारने की धमकी दी। यह देख हर कोई पीछे हट गया।

मामले की जानकारी पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, बरारी थानेदार नवनीश कुमार, जमादार राम प्रवेश यादव महिला पुलिसकर्मियों के साथ क्लास में पहुंचे। छात्रा के हाथ से चाकू छीना, तब विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। इस मामले में किसी ने थाने में केस दर्ज नहीं कराया है।

परिजन से बात हुई है छात्रा को मेंटल प्रोब्लम है : प्रभारी प्राचार्य

प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 7-8 दिन से छात्रा डिस्टर्ब चल रही है। परिजन से बात हुई है, उसे मेंटल प्रोब्लम है। छात्रा ने क्लास में चाकू निकाल कर गलत किया है। फिलहाल छात्रा पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *