भागलपुर। मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस रविवार की सुबह गनगनिया के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। यह ट्रेन बरियारपुर से सुल्तानगंज के लिए 4.52 में खुली थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
गनगनिया के पास एक भैंसा ट्रैक पर आ गया और 80 किमी की रफ्तार से चल रही ट्रेन से टकराकर कट गया। जोरदार आवाज के साथ ट्रेन धीमी होने लगी। यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। बताया गया कि करीब आधे घंटे तक ट्रेन परिचालन बाधित हो गया।

इसके पीछे आ रही फरक्का एक्सप्रेस को पहले ही रोकना पड़ा। इंजन की जांच के बाद ट्रेन आगे बढ़ा दी गई। वहीं, भीखनपुर गुमटी के पास तीन दिन से पड़े भैंसे के शव को हटाने के लिए लोगों ने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

