भागलपुर | सबौर के मंसूरपुर गांव में रविवार को एक प्लॉटर को उसके ही किराना दुकान में घुसकर बदमाशाें ने गोली मार दी। जमीन विवाद में बदमाशों ने दो गाेलियां चलाईं। एक से वह बाल-बाल बचा, लेकिन दूसरी गोली हाथ को छूती हुई छाती और पेट के बीच लगी। परिजनों ने उसे पहले निजी क्लिनिक पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की इनकार के बाद उसे ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी प्लॉटर ने फिलहाल किसी का नाम नहीं बताया है।

सबौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर 2 बजे जमीन की प्लॉटिंग का काम करने वाला किराना व्यापारी अशोक यादव उर्फ पप्पू अपनी दुकान में बैठा था। इसी बीच दो बाइक से दो युवक उतरे और दुकान पर आए। एक ने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी। पहली गोली में अशोक बच गया। इसके बाद बदमाश ने दूसरी गोली चलाई।

यह गोली उसके हाथ को छूती हुई छाती और पेट के बीच लगी। दुकान से लगे घर में मौजूद परिजनों ने गोली की आवाज सुनी तो दौड़े आए। इस बीच बदमाश भाग खड़े हुए। परिजन पहले सबौर के ही एक निजी क्लिनिक ले गए। यहां डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे ग्लोकल हॉस्पिटल ले गए। यहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

10 कट्ठा जमीन का है विवाद

अस्पताल में पूछताछ के दौरान अशोक ने बताया कि एक-दो साल पहले गांव के ही छेदी राम से 10 कट्ठे जमीन का सौदा हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संभवत: इसी जमीन के विवाद में गोली चली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *