भागलपुर | भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे रविवार को चम्पानगर मण्डल के मनसकामना मन्दिर व नाथनगर एवं ईश्वर नगर मण्डल के कसोदन वैश्य धर्मशाला में युवा मोर्चा की बैठकों में शामिल हुए। अर्जित ने कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है।
इसलिए युवा शक्ति एक जुट होकर राष्ट्र शक्ति के रूप में काम करें। 7 अक्टूबर को युवा संकल्प सम्मेलन होगा। जिसमें सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को आत्मसात कर प्रदेश नेतृत्व को दिखाना है।



