भागलपुर, नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण 30 दिसंबर को होने की संभावना है। जिला पंचायत शाखा इस तारीख को मानक मानकर तैयारी में जुट गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए फाइल जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजी गई है। जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद तैयारी तेज कर दी जाएगी।
Total Downloads: 102
जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर चुनाव भी होना है। इसलिए डीडीसी और डायरेक्टर को उसकी तैयारी मुस्तैदी से करने को कहा गया है। उधर, मुखिया, उपमुखिया, पंसस आदि का शपथ ग्रहण 24 दिसंबर से करने की तैयारी है। इसके लिए सभी बीडीओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वे प्रखंड स्तर पर नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर पूरी तैयारी करें।
प्रखंड प्रमुख के चयन को लेकर भी पंचायत शाखा तैयारी कर रही है। बता दें कि जिस दिन शपथ ग्रहण होगा, उसी दिन बोर्ड वाली इकाइयों का चुनाव भी होगा। सरकार ने सभी डीएम को 15 जनवरी तक वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समितियों का गठन करने को कहा है। इसलिए वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण हर हाल में तय अवधि के अंदर कर लेना है। पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ को लेकर 24 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्रखंड व मुख्यालय में गहमागहमी तेज रहेगी।

