शहर में बीते दाे दिनाें से गर्मी का राैद्र रूप जारी है। शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंच गया है। तपिश का हाल यह रहा कि गर्म हवाअों के थपेड़े ने चेहरा झुलसा दिया। हीट वेव से अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। शहर में जारी इस भीषण गर्मी की वजह पछिया हवा है। दिन में 5.2 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली।

शनिवार काे शहर का अधिकतम तापमान अधिक हाेने अाैर गर्म हवा चलने की वजह से लू जैसी स्थिति जारी रही। माैसम विभाग ने अगले तीन दिनाें तक शहर में भीषण गर्मी पड़ने की अाशंका जताई है। माैसम विभाग की मानें ताे अाने वाला सप्ताह भी इसी तरह गर्म रहेगा।

गर्मी बढ़ने पर बंगाल की खाड़ी से अाने वाली नमी अमूमन राहत देती है। मगर इस बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हाेने से भी जाे नमी शहर में अा रही है। उसकी मात्रा इतनी नहीं है कि बारिश हाे सके। ये नमी उमस काे बढ़ा रही है।

भीषण गर्मी के मद्देनजर डीएम ने जारी की एडवाइजरी

भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी में लू से बचें। आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलें। घर से निकलने से पहले भरपेट पानी पी लें। नाक व मुंह ढककर निकलें। यथासंभव छाया में रहें। खाने-पीने में स्वच्छता का ख्याल रखें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *