भागलपुर : कुमार स्मृति, लेखापाल सह आईटी सहायक और तकनीकी सहायक पद के लिये जिले में 2900 आवेदन प्राप्त हुए है। 17 और 20 नवम्बर को काउंसिलिंग की जाएगी।
Total Downloads: 347
जिले में 61 लेखापाल और 61 तकनीकी सहायक पद पर बहाली होनी है। चार पंचायत पर एक लेखापाल और तकनीकी सहायक की नियुक्ति होगी। दोनों पद के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये गये थे। लेखापाल के लिए 2304 और तकनीकी सहायक के लिए 624 आवेदन प्राप्त हुआ है। 27 सितम्बर तक आवेदन लिया गया था। इसके लिए चयन समिति का गठन किया गया है।

चयन समिति के डीएम अध्यक्ष और डीडीसी उपाध्यक्ष होंगे। समिति में नजारत शाखा प्रभारी मो.गुलाब हुसैन, वरीय उपसमाहर्ता दीपू कुमार और जिला पंचायती राज पदाधिकारी अपूर्व कुमार मधुकर को रखा गया है। काउसिंलिंग के दौरान मूल कागजातों का सत्यापन किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि लेखापाल को 20 हजार और तकनीकी सहायक को 27 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। लेखापाल के लिए बी कॉम और तकनीकी सहायक के लिए डिप्लोमा होना जरूरी है।

