भागलपुर | जीछो के हाजरा पोखर स्थित दुर्गा मंदिर में दशभुजा वाली सिंह पर सवार मूर्ति स्थापित की गई है। यहां चारों नवरात्र पर मां की पूजा होती है। प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना 1967 में स्व. रामदास सिंह एवं गीता सिंह द्वारा शुरू किया गया था। 1989 से स्थायी मूर्ति स्थापित की गई। तब से लगातार यहां पूजा हो रही है। 2011 भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। प्रयागराज के पंडित गंगाधर शास्त्री व उनकी टीम शतचंडी पाठ, बेगूसराय के पंडित शरद झा कलश स्थापन कर दुर्गा सप्तशती पाठ व नाथनगर के पंडित सुनील झा संपुट पाठ कर रहे हैं।

1967 से समिति कर रही है दुर्गा पूजा

1 लाख रुपये खर्च होंगे पूजा पंडाल में

51 साल से हो रही है माता की पूजा

सुरक्षा

प्रसाद: 51 किलो हलुआ-पूरी अष्टमी को लगेगा भोग, 51 किलो बुंदिया, मिष्ठान नवमी को, दशमी को छप्पन भोग लगेगा

ये हैं कमेटी में : दीपक सिंह, राजीव सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, विनिता सिंह, गायत्री देवी, मंजित सिंह, सानी, शांभवी सिंह, भाव्या, लक्ष्मी आदि।

5 लाख की लागत से होगा पूजा का आयोजन

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *