भागलपुर: टीएनबी कॉलेज कैंपस के अश्वनी छात्रावास ईस्ट ब्लॉक के सामने पानी भरने के विवाद में टीएनबी कॉलेज में फिजिक्स विभाग के गार्ड शंभू नाथ झा के पुत्र संजीव कुमार झा ने प्राचार्य आवास में कार्यरत गार्ड अरूण मंडल पर देसी कट्टा से फायरिंग कर दी। मगर दोनों गोलियां मिस फायर हो गई। जिस वजह से अरूण की जान बच गई। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि संजीव को चार गोली और देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय स्टाफ क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों ने अन्य लोगों की मदद से संजीव को विश्वविद्यालय पुलिस के हवाले कर दिया। गार्ड अरुण मंडल का कहना है कि उसका पोता सोनू कुमार स्टाफ क्वार्टर के समीप नल पर पानी भरने के लिए गया था। मगर वहां खड़े संजीव ने उसे पानी भरने से मना कर दिया। इसके बाद संजीव ने गाली गलौज करते हुए उसे दो चांटा जड़ दिया। जब अरुण मंडल ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। किसी तरह उन लोगों ने संजीव को एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बंद करने के साथ ही किसी तरह वह दरवाजा तोड़कर बाहर निकला और हथियार अरुण पर तान दिया। इसके बाद उसने फाइरिंग कर दी।

मगर एक के बाद एक दो फायर मिस हो गया। हथियार देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और संजीव को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। तब विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी संतोष कुमार, एसएसआई ललन कुमार और सीआईएटी जवानों ने संजीव को गिरफ्तार कर लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *