भागलपुर, टीटीई बनकर ट्रेन में यात्रियों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को रेलवे के कॉमर्शियल विभाग और आरपीएफ ने बुधवार को रंगे हाथ दबोच लिया। उसकी पहचान रतनपुर बेगूसराय निवासी शंभू सिंह के पुत्र सौरभ सिंह के रूप में की गई है। बुधवार को भी वह भागलपुर से खुली अंग एक्सप्रेस में यात्रियों को पुर्जी ईएफटी देकर वसूली कर रहा था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने बताया कि अभयपुर स्टेशन पर आरोपित व्यक्ति पकड़ा गया है। पिछले कुछ दिनों से टीटीई के सामने फर्जी ईएफटी जांच के क्रम में आ रहे थे। तभी आशंका हुई तो कोई गैंग ट्रेनों में फर्जी टीटीई बनकर इस तरह का गोरखधंधा कर रहा है। इसका पता लगाने के लिए कॉमर्शियल विभाग की एक टीम तैयार की गई थी।

आरपीएफ के सहयोग से कॉमर्शियल विभाग और आरपीएफ की टीम ने अभयपुर में आरोपित व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर रेलखंड पर हाल के दिनों में इस तरह का मामला सामने नहीं आया था।

सीनियर डीसीएम ने कहा है कि यात्री पूरी तरह सचेत रहें और किसी भी तरह की आशंका होने पर आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। रेलवे के टीटीई बकायदा नेम प्लेट के साथ चलते हैं और एक निर्धारित दूरी तक वह ट्रेन में बने रहते हैं। उनके पास विभिन्न बोगियों में यात्रियों की यात्रा का ब्योरा उपलब्ध होता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet