भागलपुर, विक्रमशिला पुल से लड़की और उसके साथ एक लड़के ने बुधवार दोपहर में नदी में छलांग लगा दी। दोनों के छलांग लगाते ही आसपास मौजूद नाविक और गोताखोर बचाने के लिए नदी में तैरते हुए उनके पास पहुंचे।
Total Downloads: 102
नाविकों ने दोनों को बचा लिया और नदी से बाहर निकाला। उसी समय कुछ ही मिनट बाद लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गये। कूदने वाला लड़का अकेले वहां से निकल गया, जबकि लड़की को उसके परिजन बाइक पर बिठाकर साथ ले गये। बाइक पर साथ ले जाने वाले शख्स को लड़की मामा बोल रही थी। दोनों के नदी में कूदने की घटना के बाद बरारी पुल घाट पर काफी भीड़ लग गयी।
छलांग लगाने वाले जोड़े और उनके परिजनों ने वहां किसी से कुछ नहीं कहा। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि वे नवगछिया तरफ के रहने वाले थे। घटना के बाद लड़की को नवगछिया की तरफ ही उसके परिजन साथ लेकर गये। कूदने की घटना की सूचना मिलने पर टीओपी पुलिस भी पहुंची और इसकी सूचना बरारी थाना को देने की बात कही। हालांकि बरारी थानाध्यक्ष ने इस तरह की सूचना से इंकार किया

