भागलपुर ट्रिपल आईटी के दो छात्र कॉलेज के पीछे गंगा में नहाने के दौरान डूब गए। दोनों फस्ट इयर के छात्र थे और आंध्रप्रदेश के रहने वाले थे। घटना की पुष्टि निदेशक प्रो. अरविंद चौबे ने की।
Total Downloads: 105
वही घटना की जानकारी मिलते ही जीरोमाइल और सबौर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहीं एसडीआरएफ की टीम गंगा में उतरकर दोनों की तलाश में जुटे है। मगर अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। घटना एक बजे के आसपास की है।

घटना को लेकर निदेशक प्रो. अरविंद चौबे ने कहा कि पांच छात्र स्नान करने के लिए गंगा किनारे चले गए थे। इस दौरान पांचों भंवर में फंस गए। स्थानीय लोगों ने तीन को तो निकाल लिया। मगर दो गंगा की तेज धार में बह गए। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोज गंगा में कर रही है।

