भागलपुर। डिक्शन मोड बस स्टैंड से पहली बार बनारस के लिए बस चलेगी। बस सेवा 11 नवंबर से शुरू की जायेगी। बस स्टैंड पदाधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि 11 नवंबर से बनारस के लिए शाम पांच बजे से बस खुलेगी।
जो गया, शेरघाटी, औरंगाबाद, डेहरी, सासाराम, मोहनियां, खुदरा, चन्दौली होते हुए बनारस 12 नवंबर को सुबह छह बजे पहुंचेगी। बस में 44 सीट है। किराया 950 से एक हजार रुपये के बीच है

