भागलपुर । नवगछिया एसपी एसके सरोज भागलपुर रेंज डीआईजी विवेकानंद से ज्यादा अचल संपत्ति के मालिक हैं। आईपीएस अधिकारियों ने अपने अचल संपत्ति का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड की है। उससे पता चलता है कि डीआईजी के पास अचल संपत्ति के नाम पर पटना के फुलवारी शरीफ में सिर्फ एक घर है, जिसकी वर्तमान कीमत एक करोड़ बताई गई है।

नवगछिया एसपी एसके सरोज की बात करें तो वे पटना में मकान के साथ ही झारखंड के रांची, रामगढ़ और सहरसा में जमीन के मालिक हैं। उनकी छह जगहों पर जमीन है जिसकी कीमत तीन करोड़ से ज्यादा है।

उनके पटना स्थित 29 सौ स्क्वायर फीट में बने मकान की वर्तमान कीमत एक करोड़ 11 लाख 60 हजार बताई गई है जबकि सहरसा में उनकी छह कट्ठा जमीन की वर्तमान कीमत एक करोड़ छह लाख 87 हजार बताई गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *